IND vs IRE 2nd T20I: आयरलैंड के पास इतिहास रचने का मौका, टीम इंडिया बचाने उतरेगी साख,वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर नजर

भारत और आयरलैंड के बीच दो मैच की टी20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रविवार को बेलफास्ट में खेला जाएगा। इस मुकाबले में आयरलैंड की टीम सीरीज जीतने के इरादे से और टीम इंडिया अपनी साथ बचाने के इरादे से उतरेगी। मैच में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले में चौकाने वाली हार का सामना करने के बाद भारत की स्टार खिलाड़ियों से सजे शीर्ष बल्लेबाज़ी क्रम पर रविवार को होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा। आयरलैंड ने नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली विश्व चैंपियन टीम को शुक्रवार को पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में हराकर इतिहास रच दिया। भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीत के बाद अपने पहले मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 148 रन पर सिमट गई। यह किसी भी प्रारूप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है।

IND vs IRE 2nd T20I

भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच प्रीव्यू

अय्यर की खराब रही वापसी और कप्तानी की शुरुआत

अय्यर की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 963 दिनों बाद वापसी और राष्ट्रीय टीम की कप्तानी की शुरुआत उतनी अच्छी नहीं रही। वह बुधवार से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से पहले आयरलैंड दौरे का समापन जीत के साथ करना चाहेंगे। भारतीय टीम की सबसे बड़ी समस्या बल्लेबाजी का बिखर जाना रही। तीन महीने पहले विश्व कप में नायक रहे संजू सैमसन सिर्फ चार गेंद खेलकर आउट हो गए। इशान किशन और अय्यर भी बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे सके। अभिषेक शर्मा ने आक्रामक खेल जारी रखा और अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। पावरप्ले के बाद उनका आउट होना भारत की पारी के लिए बड़ा झटका साबित हुआ।

End of Feed