IPL T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में 23 लोग गिरफ्तार, 13.39 करोड़ रुपये जब्त

बेंगलुरु पुलिस ने मंगलवार को कथित तौर पर अवैध IPL सट्टेबाजी के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया। CCB की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वाड द्वारा पूरे शहर में की गई समन्वित छापेमारी के परिणामस्वरूप 17 मामले दर्ज किए गए। अधिकारियों ने मोबाइल फ़ोन, नकद और सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाली चिप्स जब्त कीं, जिनकी कीमत लगभग 13.39 करोड़ रुपये है।

बेंगलुरु, (भाषा)। आईपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कथित अवैध सट्टेबाजी के सिलसिले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की विशेष जांच टीम ने बेंगलुरु शहर के कई पुलिस थाना क्षेत्रों के तहत आने वाले इलाकों में छापेमारी की। इस अभियान के दौरान, अधिकारियों ने क्रिकेट सट्टेबाजी के 17 अलग-अलग मामले दर्ज किए और 23 आरोपियों को हिरासत में लिया।

PL T20 betting

आईपीएल में बेटिंग करते 23 गिरफ्तार। फाइल फोटो

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, IPL T20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कथित अवैध सट्टेबाजी के सिलसिले में मंगलवार को 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन स्क्वाड ने बेंगलुरु भर में अलग-अलग पुलिस थानों की सीमाओं के तहत कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़े 17 अलग-अलग मामले दर्ज किए और इस ऑपरेशन के दौरान 23 आरोपियों को हिरासत में लिया।

End of Feed