IPL Opening Match: चेपॉक में धोनी और विराट शो के साथ शुरू होगा आईपीएल, इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजर

IPL Opening Match: आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला शुक्रवार को चेपॉक में खेला जाएगा। इस मुकाबले में फैंस को एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी एक्शन में होंगे। इसके अलावा इन खिलाड़ियों पर खास नजर होगी।

IPL Opening Match: इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं तो तैयार हो जाइए फटाफट क्रिकेट के सबसे बड़े लीग में रोमांच के गोते लगाने। हालांकि, अभी केवल 21 दिन का शेड्यूल ही फैंस के सामने है, लेकिन इसके बावजूद फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए खुल कर सामने आ गए हैं। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और डिफेंडिंग चैंपियन और थाला एमएस धोनी की टीम के बीच होगा। चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड चेपॉक में उतरेगी इसलिए उसका पलड़ा ज्यादा भारी है। आंकड़ों में भी सीएसके की टीम के सामने आरसीबी की एक न चली है।

CSK vs RCB, IPL Opening Match

आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स (साभार- IPL)

ऐसे में टूर्नामेंट की दो ऐसी टीम ओपनिंग मैच में भिड़ने वाली है जिसका फैन बेस सबसे तगड़ा है। चाहे विराट कोहली की आरसीबी हो या फिर एमएस धोनी की सीएसके पूरा चेपॉक खचाखच भरा नजर आएगा। आईपीएल 2024 के इस ओपनिंग गेम में जिस 5 खिलाड़ियों को एक्शन में देखने की चाह फैंस को सबसे ज्यादा है। उसमें विराट कोहली, एमएस धोनी, रचिन रवींद्र, कैमरन ग्रीन और रुतुराज गायकवाड़ होंगे।

End of Feed