आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 अनसोल्ड प्लेयर्स लिस्ट, IPL Auction Unsold Players List: इन खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन में इन प्लेयर्स को नहीं मिला खरीदार

IPL Mega Auction 2025 Unsold Player List, आईपीएल ऑक्शन 2025 अनसोल्ड प्लेयर्स लिस्ट: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के पहले दिन कुल 84 खिलाड़ियों पर बोली लगी जिसमें से 72 प्लेयर्स को खरीदार मिल गया लेकिन 12 प्लेयर पहले दिन ऑक्शन टेबल से मायूस होकर लौटे। आइए जानते हैं नीलामी के पहले दिन किन एक दर्जन खिलाड़ियों को मिला खरीदार?

KEY HIGHLIGHTS
  • जेद्दा मे ंहो रही है आईपीएल 2025 के लिए प्लेयर्स की नीलामी
  • कुल 84 खिलाड़ियों पर पहले दिन लगी बोली
  • 84 में से 72 को मिला खरीदार, 12 बेरंग लौटे घर

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 अनसोल्ड प्लेयर्स लिस्ट, IPL Auction Unsold Players List Updates: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सउदी अरब के जेद्गा में रविवार 24 नवंबर को शुरू हुई। नीलामी में कुल 577 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगनी हैं। सभी 10 टीमों में 70 विदेशी सहित कुल 204 खिलाड़ियों के लिए जगह खाली है। ऐसे में रविवार को सभी 10 टीमों ने कुल 72 खिलाड़ियों की खरीदारी की। 84 खिलाड़ियों की बोली लगी जिसमें से 12 को कोई खरीदार नहीं मिला।

IPL 2025 Mega Auction unsold Players list

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन सोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

पहले दिन 72 खिलाड़ी हुए नीलाम, 12 को नहीं मिला खरीदार

72 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए टीमों ने कुल 467.95 करोड़ रुपये खर्च किए। नीलाम होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत बने। ऋषभ को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया। पंत आईपीएल में नीलाम होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उनके बाद दूसरे पायदान पर श्रेयस अय्यर रहे जिन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपने साथ जोड़ा। ऐसे में आईए जानते हैं किन 12 खिलाड़ियों को नीलामी के पहले दिन नहीं मिला खरीदार?

End of Feed