क्रिकेट

IPL 2023: चेन्नई के खिलाफ 23 साल के खिलाड़ी ने बचाई लखनऊ की लाज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 3, 2023, 06:14 PM IST

लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाज आयुष बदोनी ने बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम की लाज बचा ली।

Image

आयुष बदोनी( IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुष बदोनी ने चेन्नई के खिलाफ खेला 33 गेंद में 59 रन की पारी
  • 44 रन पर लखनऊ ने गंवा दिए थे 5 विकेट
  • बदोनी और निकोलस पूरन के बीच हुई छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी

लखनऊ: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के बीच कप्तान केएल राहुल के चोट की वजह से टीम से बाहर होने के बाद लखनऊ की टीम बुधवार को क्रुणाल पांड्या की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरी। क्रुणाल पांड्या की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो उसका हाल सीएसके के स्पिनर्स ने बेहाल कर दिया। स्पिनर्स के लिए मददगार पिच पर लखनऊ के टॉप ऑर्डर ने घुटने टेक दिए।

44 के स्कोर पर पवेलियन लौटी लखनऊ की आधी टीम

महज 44 के स्कोर पर लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। ऐसे में बल्लेबाजी करने 23 साल के युवा बल्लेबाज आयुष बदोनी उतरे। उन्होंने दूसरे छोर पर खड़े विडींज के बल्लेबाज निकोलस पूरन का साथ दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 48 गेंद में 59 रन की साझेदारी करके टीम को मुश्किल से उबारा और 100 रन के पार पहुंचाया।

बदोनी ने लखनऊ की लाज

निकोलस पूरन के आउट होने के बाद भी आयुष बदोनी पिच पर डटे रहे और दबाव में 30 गेंद पर 3 चौके और तीन छक्के की मदद से पूरा कर लिया और अपनी टीम की लाज बचा ली। बारिश की वजह से पहली पारी का खेल रोके जाने तक बदोनी 33 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने इस दौरान 2 चौके और 4 छक्के जड़े।पिछले सीजन लखनऊ की ओर से खेलते हुए 'गेम से नेम' बनाने में सफल गुए बदोनी मौजूदा सीजन में अपनी छाप नहीं छोड़ पाए थे 43 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा था। लेकिन चेन्नई के खिलाफ दबाव में उन्होंने अर्धशतक जड़कर ये बात साबित कर दी कि कोई बड़ी पारी नहीं खेलने के बावजूद टीम मैनेजमेंट उनका साथ क्यो दे रहा था।

अकेले बनाए टीम के आधे रन

आयुष बदोनी ने लखनऊ के लिए चेन्नई के खिलाफ 59 रन बनाए। दूसरी तरफ बाकी के बल्लेबाजों ने 60 रन बनाए। 6 रन अतिरिक्त के रूप में गए। ऐसे में देखें तो लखनऊ के लिए आधे रन बदोनी ने बनाए।

ऐसा रहा था पिछले सीजन बदोनी का प्रदर्शन

बदोनी ने साल 2022 में अपने डेब्यू सीजन में खेले 13 पारियों में से 3 बार नाबाद रहते हुए 20.13 के औसत से 161 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था। उस पारी में उन्होंने 54 रन बनाए थे। उस स्कोर को उन्होंने अब पार कर लिया है और अपना नया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article