आईपीएल 2026 से पहले अनसोल्ड खिलाड़ी का तूफान, टी20 में डबल सेंचुरी से चूके- खेल दी सबसे बड़ी पारी

आईपीएल 2026 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने धमाकेदार पारी खेली। अयोध्या प्रीमियर लीग में स्वास्तिक चिकारा ने 195 रन की तूफानी पारी खेली। वह पिछले सीजन आरसीबी की टीम का हिस्सा थे।

आईपीएल 2026 से पहले टी20 क्रिकेट में स्वास्तिक चिकारा नाम का तूफान देखने को मिला है। इस बार के ऑक्शन में इस युवा बल्लेबाज को किसी टीम ने नहीं खरीदा था और अब आईपीएल से ठीक पहले उन्होंने बल्ले से ऐसा धमाका किया है कि सभी 10 टीमों की नजर उन पर जा टिकी है। खुद को विराट का सबसे बड़ा फैन कहने वाले इस बल्लेबाज ने मौजूदा अयोध्या प्रीमियर लीग में 195 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वह 5 रन से टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी बनाने से चूक गए।

आईपीएल 2026 से पहले अनसोल्ड खिलाड़ी का तूफान, टी20 में डबल सेंचुरी से चूके- खेल दी सबसे बड़ी पारी

स्वास्तिक चिकारा की विस्फोटक पारी

अयोध्या प्रीमियर लीग में स्वातिक चिकारा ने हिंडन टाइटंस के खिलाफ मैच में 282.6 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए केवल 69 गेंद में 195 रन की पारी खेल दी। उन्होंने अपनी इस पारी में 21 छक्के और 11 चौके लगाए। वह 5 रन से टी20 क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने से चूक गए। उनकी इस दमदार पारी के दम पर उनकी टीम गोमती नगर थंडर ने बिना किसी नुकसान के 307 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

End of Feed