IPL 2026: इस टीम के कप्तान ने की 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम की आलोचना, रोहित शर्मा भी कर चुके हैं खिलाफत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम की आलोचना की है। इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या भी इस नियम की खिलाफत कर चुके हैं।

IPL 2026: भारतीय हरफनमौला और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग के 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम की आलोचना करते हुए कहा, 'मुझे यह पसंद नहीं है', क्योंकि इससे उनके जैसे खिलाड़ियों (हरफनमौला) के विकास में बाधा आती है। रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या भी 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के खिलाफ बोल चुके हैं। जिसके तहत टीमें मैच के किसी भी समय अपनी एकादश में किसी खिलाड़ी को सूचीबद्ध पांच खिलाड़ियों में से किसी एक से बदल सकती हैं। यह नियम 2023 में लागू हुआ था और कम से कम 2027 तक लागू रहेगा।

Axar Patel

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने की इंपैक्ट प्लेयर नियम की आलोचना (फोटो साभार- IPL/BCCI)

रोहित शर्मा को भी नहीं पसंद

रोहित ने 2024 में कहा था कि उन्हें यह रणनीतिक नियम पसंद नहीं है, क्योंकि इससे भारतीय क्रिकेट में ऑलराउंडर खिलाड़ियों के विकास में बाधा आती है। इसके अगले सत्र में हार्दिक ने कहा था कि टीम में किसी हरफनमौला को चुनना मुश्किल हो गया है, जब तक कि वह बल्ले और गेंद दोनों से समान रूप से अच्छा न हो। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान ने ’इम्पैक्ट प्लेयर’ से जुड़े ’पीटीआई’ के सवाल के जवाब में हंसते हुए कहा, 'मुझे यह नियम पसंद नहीं है, क्योंकि मैं खुद एक ऑलराउंडर हूं। पहले हम इस भूमिका (बल्लेबाजी और गेंदबाजी) के लिए ऑलराउंडर चुनते थे। अब टीम प्रबंधन किसी खास बल्लेबाज या गेंदबाज को चुनता है। वे कहते हैं कि हमें ऑलराउंडर की क्या जरूरत है?' उन्होंने कहा, 'खुद एक ऑलराउंडर होने के नाते मुझे यह पसंद नहीं है, लेकिन साथ ही नियम तो नियम होते हैं। हमें उनका पालन करना होता है। व्यक्तिगत रूप से मुझे यह पसंद नहीं है।'

End of Feed