RCB का हुआ सौदा, जानिए किसने खरीदी विराट कोहली की टीम

Royal Challengers Bengaluru Sold, IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को​​ 1.78 अरब अमेरिकी डॉलर की कीमत यानि तकरीबन 16,660 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया है। चार ग्रुप्स के समूह ने आरसीबी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

Royal Challengers Bengaluru Sold, IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने में मात्र 4 दिन ही शेष बचे हैं। इससे पहले पिछले बार की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बिकने की भी खबर सामने आ रही है। खबर है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी को आदित्य बिड़ला ग्रुप, द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी ने साथ मिलकर खरीद लिया है। इस सौदे की कीमत इतनी ज्यादा है कि आरसीबी लीग की सबसे महंगी टीम बन गई है।

RCB (2)

आरसीबी की टीम बिकी (फोटो साभार- IPL/BCCI)

End of Feed