IPL 2026, RCB vs MI Pitch Report: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला आज, जानिए रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, RCB vs MI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (07 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। उसे अबतक खेले 10 मैच में से 6 में जीत और 4 में हार मिली है। अंक तालिका में 12 अंक के साथ आरसीबी चौथे पायदान पर है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम खराब प्रदर्शन के बाद अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। मुंबई को अबतक खेले 10 में से 3 मैच में जीत मिली है और 7 में हार। उसके खाते में भी 6 अंक हैं। आरसीबी मुंबई के खिलाफ अपने नए होम ग्राउंड में प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की दिशा में एक कदम और करीब इस मुकाबले में जीत दर्ज करने पहुंचना चाहेंगी। वहीं मुंबई इंडियन्स अपनी साथ बचाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। ऐसे में कड़ा मुकाबला रविवार रात को देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Raipur Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium Raipur) में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार(Rajat Patidar) संभाल रहे हैं वहीं मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पहला मैच है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन अच्छा रहा है। अबतक खेले 10 मैच में से 6 में उसे जीत और चार में हार मिली है। आरसीबी का नेट रन रेट +1.234 का है। वहीं मुंबई इंडियन्स की टीम को अबतक खेले 10 मैच में से 3 में जीत मिली है और वो 6 अंक के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। प्लेऑफ में पहुंचने की आस उनकी खत्म हो चुकी है ऐसे में आरसीबी के खिलाफ वो अपनी साख बचाने उतरेगी। ये मुकाबला अंक तालिका में चौथे और नौवें पायदान पर काबिज टीमों के बीच है। ऐसे में आईए जानते हैं रविवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

RCB vs MI, Raipur Pitch Report

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियन्स, रायपुर पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियन्स हेड टू हेड (Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians Head to Head)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अबतक कुल 35 मैच खेले गए हैं जिसमें से राजस्थान को 16 मैच में जीत मिली है वहीं मुंबई इंडियन्स ने 19 मैच में जीत दर्ज की दोनों के बीच सीजन की यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई को 18 रन के अंतर से मात दी थी। दोनों के बीच खेले गए पिछले पांच मुकाबलों में तीन में आरसीबी और दो में मुंबई की टीम को जीत मिली है। दोनों के बीच लीग के इतिहास में पलड़ा बराबर का रहा है ऐसे में रविवार को एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

End of Feed