IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नए कप्तान के साथ वैभवशाली शुरुआत करने के इरादे से उतरेगा राजस्थान रॉयल्स

rr vs csk match preview: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक दूसरे के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

गुवाहाटी: पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में नजर आयेंगे जबकि चेन्नई टीम का हिस्सा रहे रविंद्र जडेजा अब रॉयल्स के लिये खेलने जा रहे हैं। पिछले दस साल से अधिक समय से सैमसन रॉयल्स टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज रहे हैं । उनकी कप्तानी में रॉयल्स 2022 में फाइनल तक पहुंची थी।

Rajasthan Royals vs Chennai Super kings IPL 2026 Match Preview

राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2026 मैच प्रीव्यू (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ उतरेंगे सैमसन और जडेजा

जिस तरह से चेन्नई की पहचान महेंद्र सिंह धोनी हैं, वैसे ही रॉयल्स की पहचान सैमसन बन गए थे लेकिन इस सत्र से पहले हुई अदला बदली में अब जडेजा रॉयल्स के लिये खेलेंगे और भारत की टी20 विश्व कप जीत के नायक रहे सैमसन चेन्नई टीम का हिस्सा होंगे। सैमसन ने टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों में 50 से अधिक रन बनाकर भारत की खिताबी जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई । वह चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ के साथ पारी की शुरूआत करेंगे और टीम के कोर नेतृत्व का भी हिस्सा होंगे चूंकि धोनी फिटनेस कारणों से कम से कम दो सप्ताह नहीं खेल पायेंगे। धोनी टीम के साथ गुवाहाटी नहीं आये हैं और उनकी गैर मौजूदगी में सैमसन तथा गायकवाड़ पर नजरें रहेंगी।

End of Feed