IPL 2026 Purple Cap: पंजाब बनाम राजस्थान मैच के बाद ऐसा है पर्पल कैप का हाल, टॉप-5 में ये गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल के 40वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव आया। वर्तमान में भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा है। टॉप पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जबकि 5वें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव ने एंट्री मारी है। यहां देखें पूरी लिस्ट।

IPL 2026 Purple Cap: Purple Cap In Ipl 2026: आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच के बाद पर्पल कैप में बदलाव हुआ है। कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा टॉप-5 से बाहर चले गए हैं। राजस्थान के जोफ्रा आर्चर ने दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। भुवनेश्वर कुमार अभी भी टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने 8 मैच में 14 विकेट लिए हैं। टॉप-5 में शामिल चार गेंदबाजों ने 14-14 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2026 में पर्पल कैप लीडरबोर्ड में गेंदबाजों के बीच टॉप पर रहने की लड़ाई बड़ी दिलचस्प हो गई है।

IPL 2026 Purple Cap

आईपीएल 2026 पर्पल कैप होल्डर लिस्ट।

आईपीएल 2026 पर्पल कैप लीडरबोर्ड ( Purple Cap 2026)

क्रमखिलाड़ीमैचविकेट5/4
1भुवनेश्वर कुमार (RCB)8140/0
2जोफ्रा आर्चर (RR)9140/0
3अंशुल कंबोज (CSK)8140/0
4ईशान मलिंगा (SRH)8140/1
5प्रिंस यादव (LSG)8130/0

कैसा है पर्पल कैप का इतिहास

आईपीएल इतिहास की बात करें तो पहला पर्पल कैप राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर के नाम रहा था। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज ने 11 मैच में 22 विकेट चटकाए थे। आखिरी बार गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा ने यह खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 15 मैच में 25 रन विकेट हासिल किए थे।

End of Feed