IPL 2026 Points Table: पहले स्थान पर पहुंची आरसीबी, विराट कोहली ने जीती ऑरेंज कैप; जानें किसके पास पर्पल कैप और प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ द मैच अपडेट, हाईलाइट्स: आईपीएल का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स को हराने के बाद प्वाइंट्स टेबल में बेंगलुरु के पोजिशन में बदलाव आया है।

IPL 2026 Points Table: तेज गेंदबाजों रसिख सलाम डार और भुवनेश्वर कुमार की बेहतरीन गेंदबाजी और विराट कोहली की 49 रनों की पारी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को पांच विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 146 रन बनाए। रसिख सलाम ने चार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट चटकाए।

RCB vs LSG IPL Points Table.

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल। पर्पल कैप। ऑरेंज कैप

146 के टारगेट का पीछा करते हुए डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने 15.1 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 149 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। यह बेंगलुरु में आरसीबी की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्वाइंट टेबल में पहले स्थान पहुंच गई है। RCB vs LSG मैच के बाद देखिए सभी टीमें किस पोजिशन पर हैं।

End of Feed