Explainer: रोमांचक हुई IPL प्लेऑफ की रेस, जानिए अब कौन सी टीम कैसे आगे जा सकती है

IPL PlayOffs Qualification Scenario: हैदराबाद के खिलाफ गुजरात की जीत ने प्लेऑफ की रेस को और भी रोमांचक बना दिया है। गुजरात ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है जबकि 5 टीम अब भी इस रेस में बनी हुई है।

IPL Play Off Qualification Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज हो गई है। अब यह लीग उस मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां एक जीत और हार उस टीम की किस्मत तय कर देगी। हैदराबाद को हराकर फिलहाल गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है जबकि हैदराबाद की टीम नंबर 3 पर खिसक गई है। गुजरात ने 16 अंक के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है और अब बाकी बचे दो मुकाबले जीतकर उसकी कोशिश टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी।

IPL 2026 play off scenario

आईपीएल 2026 प्लेऑफ समीकरण (साभार-x)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें अंक तालिका में 14-14 अंकों के साथ क्रमश: दूसरे और तीसरे पोजीशन पर है। टॉप थ्री टीम के अलावा पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। अब तक केवल दो टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हुई है। पहले लखनऊ सुपर जायंट्स और फिर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

End of Feed