PL 2026, PBKS vs RR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (28 April 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, New Chandigarh) में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाने वाला यह चौथा मैच है। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबले में पंजाब ने अपने घर पर जीत हासिल की है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और राजस्थान की कप्तानी रियान पराग (Riyan Parag) करते दिखाई देंगे। पिछले कुछ मैचों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाने वाले राजस्थान रॉयल्स को अगर पंजाब किंग्स का अजेय रथ रोकना है तो कप्तान रियान पराग को आगे बढ़कर नेतृत्व करना होगा। रिकी पोंटिंग का मुख्य कोच का पद संभालने और श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद पंजाब किंग्स में आमूलचूल बदलाव देखने को मिले हैं। उसने तब से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल उसकी टीम उप विजेता रही थी और इस साल उसने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया है।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स पिच रिपोर्ट
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड (Punjab Kings vs Rajasthan Royals Head to Head)
पंजाब किंग्स ने पिछले सत्र में आईपीएल के इतिहास के सबसे कम स्कोर का बचाव किया था। अब उसने शनिवार को भीषण गर्मी के बावजूद दिल्ली के खिलाफ रिकॉर्ड 265 रनों के लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया। PBKS ने इस सीजन अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं। जिसमें 6 मैच में उसे जीत हासिल हुई है। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन खेले गए अब तक 8 मुकाबलों में 5 मैच जीते हैं और 3 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। IPL के इतिहास में अब तक पंजाब और राजस्थान के बीच 30 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें पंजाब को 13 मैचों में जीत मिली है, जबकि राजस्थान ने 17 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में इन दोनों टीमों के बीच कुल दो मैच हुआ था। इसमें राजस्थान ने पहला मैच 50 रन से जीता था। और पंजाब को दूसरे मैच में 10 रन से जीत मिली थी। वहीं IPL 2024 में भी दोनों टीम के बीच दो मैच हुए जिसमें एक मैच राजस्थान और दूसरा मैच पंजाब जीता था।
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आज की पिच रिपोर्ट (PBKS vs RR IPL Match Today Pitch Report)
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला IPL 2026 का 40वां मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर में खेला जाएगा। यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्टी की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे इस पिच पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है। ऐसी पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए नजरें जमानी होती हैं। ऐसे में इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब और राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Punjab vs Rajasthan IPL 2026 Match)
पंजाब किंग्स की सात मैचों में छह जीत प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक सलामी जोड़ी की बदौलत संभव हो पाई हैं। पंजाब के फैंस की निगाहें कप्तान श्रेयस अय्यर, कूपर कॉनॉली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल के प्रदर्शन पर होंगी। वहीं राजस्थान के फैंस यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर से एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। हालांकि, उसके कप्तान रियाग पराग का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है, जिससे राजस्थान के मध्य क्रम पर दबाव बन रहा है। पराग ने अभी तक 8 पारियों में सिर्फ 88 रन बनाए हैं
पंजाब और राजस्थान की आईपीएल 2026 टीमें (Punjab Kings vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)
पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Punjab Kings Full Squads)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद।
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पूरी टीम (Rajasthan Royals Full Squads)
शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश मिश्रा पुथुर, रवि सिंह, ब्रिजेश शर्मा।
