IPL 2026, MI vs PBKS Preview: घरेलू मैदान पर लखनऊ के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू,दबाव में होगी पंत की पलटन

RCB vs SRH IPL 2026 Match no Twentyfour Preview: मुंबई इंडियन्स और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का चौबीसवां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरु होगा।। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

MI vs PBKS IPL 2026 Match no Twenty four Preview: पिछले कुछ मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की संभावित अनुपस्थिति के बावजूद गुरुवार को मुंबई में अब तक अजेय चल रही पंजाब किंग्स की कड़ी चुनौती का डटकर सामना करके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान वापस पटरी पर लाने की कोशिश करेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पिछले मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण रोहित लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए थे। मुंबई को अब हर हाल में जीत की दरकार है और ऐसे में यह देखना होगा कि रोहित इस मैच के लिए उपलब्ध रहते हैं या नहीं। वैसे अगर मुंबई को अगर वापसी करनी है तो उसके सभी खिलाड़ियों को अपना योगदान देना होगा।

Mumbai Indians vs Punjab Kings Preview

मुंबई इंडियन्स बनाम पंजाब किंग्स, मैच प्रीव्यू (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई को मिली है लगातार तीन मैच में हार

मुंबई ने पिछले 13 सत्र में पहली बार अपना शुरुआती मैच जीता था लेकिन इसके बाद उसका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस का पावरप्ले में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और उसे इस क्षेत्र में काम करने की जरूरत है। उसने चार मैचों में पहले छह ओवरों के महत्वपूर्ण चरण में केवल तीन विकेट लिए हैं। इसमें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच भी शामिल है जिसमें पावरप्ले 3.2 ओवर का था।

End of Feed