KKR के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने किया अपनी टीम का बचाव, बोले- दो मैच आकलन के लिए काफी नहीं

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने तीन बार के आईपीएल विजेताओं के आकलन में धैर्य रखने को भी कहा। तीन हार के साथ अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के सलामी बल्लेबाज फिन एलेन ने सोमवार को अपने साथियों से निराशाजनक शुरुआत के बाद खुद को लय हासिल करने के लिए समय देने की अपील की। उन्होंने साथ ही तीन बार के आईपीएल विजेताओं के आकलन में धैर्य रखने को भी कहा। नाइट राइडर्स के नाम पर चार मैच में सिर्फ एक अंक हैं जो पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता में मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद मिला है। तीन हार के साथ अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है और मंगलवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स से भिड़ेगी।

Finn Allen (1)

फिन एलन (फोटो साभार- IPL/BCCI)

केकेआर के सलामी बल्लेबाज बोले

एलेन ने यहां मैच की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं से कहा, ’’यह टी20 क्रिकेट की प्रकृति है। अभी कुछ ही मैच हुए हैं। मुझे नहीं लगता कि आप दो मैच से बहुत अधिक आकलन कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ’’व्यक्तिगत रूप से मैंने पहले दो मैच में अच्छी शुरुआत की थी। मैं और अधिक बल्लेबाजी करना पसंद करूंगा लेकिन तैयारी अच्छी रही है और उम्मीद है कि यह (एक बड़ी पारी) करीब है।’’ एलेन ने कहा कि नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए क्रीज पर खुद को अधिक समय देने की जरूरत है। उन्होंने साथ ही स्वीकार किया कि वे अभी तक ईडन गार्डन्स में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने में नाकाम रहे हैं।

End of Feed