PL 2026, CSK vs KKR Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच मुकाबला आज, जानिए चेपॉक की पिच पर किसका रहेगा बोलबाला

IPL 2026, CSK vs KKR Pitch Report In Hindi Today Match: आज (14 April 2026) आईपीएल के 19वें सीजन के 22वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और तीन बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। आईए जानते हैं चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच की रिपोर्ट, खास आंकड़े और कैसा रहेगा आज चेन्नई के मौसम का हाल।

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders Match Pitch Report: आईपीएल के 19वें सीजन के 22वें मुकाबले में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और तीन बार की विजेता कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेला जाने वाला यह सीजन का तीसरा मैच है। इस मुकाबले में एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की कप्तानी फिर से आजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) संभालेंगे। आईपीएल 2026 का 22वां मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, वहीं इस मैच का टॉस 7:00 बजे होगा। पिछले मैच में जीत से उत्साहित सीएसके की टीम इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं जीतने वाली केकेआर की टीम के खिलाफ दबदबा बनाने की कोशिश करेगी।

CSK vs KKR Pitch Report

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स मैच पिच रिपोर्ट

CSK ने जीता अपना पिछला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करके सत्र की अपनी पहली जीत दर्ज की। उसकी इस जीत के नायक संजू सैमसन रहे जिन्होंने 56 गेंद पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। डेवाल्ड ब्रेविस के फिट होकर वापसी करने से सीएसके को अपने गेंदबाजी संयोजन में बदलाव करने की छूट मिली जिससे वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 212 रन का बचाव करने में सफल रही। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने अपने आईपीएल पदार्पण पर प्रभावित किया। उन्होंने अपनी अतिरिक्त उछाल से बल्लेबाजों को चौंकाया। जेमी ओवरटन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और लगातार अच्छी गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। सत्र का अपना पहला मैच खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन ने पावरप्ले में सीएसके के गेंदबाजी आक्रमण को एक और आयाम प्रदान किया। बल्लेबाजी की बात करें तो सैमसन सीएसके के लिए अपने पदार्पण सत्र में आखिर रन बनाने में सफल रहे। उन्होंने पहले छह ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अपना असली रंग दिखाया। सीएसके के लिए हालांकि कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। वह संघर्ष कर रही केकेआर के खिलाफ एक बड़ी पारी खेलकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। टूर्नामेंट की शुरुआत में यह घोषणा की गई थी कि महेंद्र सिंह धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण कुछ हफ्तों के लिए बाहर रहेंगे। पिछले मैच में गायकवाड़ ने संकेत दिया था कि यह स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जल्द वापसी करेगा।

End of Feed