IPL 2026 Tommorow Match Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) का 19वां संस्करण शुरू होने जा रहा है। दस टीमों के बीच एक बार फिर सबसे मंहगी लीग में सबसे प्रतिष्ठत टी20 लीग ट्रॉफी के लिए भिड़ंत होगी। टूर्नामेंट में इस बार एक तरफ जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम अपने खिताब की रक्षा करने उतरेगी, वहीं कुछ टीमें ऐसी भी होंगी जो अपने पहले खिताब के इंतजार में हैं। आईपीएल 2026 का पहले मैच से जुड़ी सभी जानकारियां यहां आपको बताते हैं।
आईपीएल में कल किसका मैच है (BCCI)
कल किसका मैच हैः आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला कल (28 मार्च 2026, शनिवार) खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले दिन सिर्फ एक मैच होना है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच खेला जाएगा। एक तरफ होगी डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी, जबकि दूसरी तरफ होगी सनराइजर्स हैदराबाद जो अपना नाम बदलने के बाद से पहले खिताब की तलाश में एक और कोशिश में उतरेगी।
आईपीएल 2026 में कल का मैच कितने बजे होगा? (IPL Tommorow Match Timing)
आईपीएल 2026 में कल (28 March) होने वाला 19वें सीजन का पहला मैच शनिवार को भारतीय समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
कितन बजे होगा RCB और SRH के पहले आईपीएल 2026 के पहले मैच का टॉस? (RCB vs SRH IPL 2026 Toss Timing)
इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार का पहला मुकाबला बेंगलुरू और हैदराबाद की टीमों के बीच होना है। मुकाबले का टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
कहां खेला जाना है आईपीएल 2026 का पहला मैच? (IPL 2026 1st Match Venue)
आईपीएल 19 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के पहले मैच की दोनों टीमें (Squads For 1st Match Of IPL 2026)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीमः रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रसिख सलाम, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।
सनराइजर्स हैदराबाद टीमः ईशान किशन (कप्तान, कुछ मैचों के लिए), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्से, शिवांग कुमार, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, जैक एडवर्ड्स, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, शिवम मावी, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले और अमित कुमार।
टूर्नामेंट में कितने मैच होंगे, कब तक चलेगा आईपीएल 2026? (IPL 2026 Matches Schedule)
आईपीएल 2026 में 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मैच 28 मार्च को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को खेला जाएगा। फिलहाल बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में सिर्फ 24 मई तक का कार्यक्रम घोषित किया है। प्लेऑफ के मैचों की घोषणा अभी नहीं की गई है। टूर्नामेंट का आयोजन देश के 14 शहरों में स्थित मैदान में किया जाएगा।
