Ipl 2025 Retention Live Streaming, (आईपीएल 2025 रिटेंशन लाइव स्ट्रीमिंग, टीवी टेलीकास्ट) Retained and Released List: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है। तमाम माथपच्ची और आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से सभी टीमों की रणनीति इस लिस्ट से सामने आ जाएगी। रिटेंशन की आखिरी डेडलाइन 31 अक्टूबर शाम 5 बजे है। सभी टीम ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिटेंशन किए जाने वालों में 5 कैप्ड और 2 अनकैप्ड प्लेयर से ज्यादा नहीं होने चाहिए। इसके लिए फ्रैंचाइजी ज्यादा से ज्यादा 79 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है।
इन खिलाड़ियों पर है सबसे ज्यादा चर्चा
रिटेंशन से पहले जिन खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा चर्चा है उसमें रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ये वो नाम हैं जो 31 अक्टूबर को चौंका सकते हैं। पिछले साल रोहित ने कप्तानी छोड़ी थी जिसके बाद उनके मुंबई छोड़ने पर चर्चा तेज है। इसके अलावा अय्यर का भी केकेआर से जाना लगभग तय है। ऐसे में रिटेंशन की शाम कई चीजें फैंस को चौंका सकती है। ऑक्शन से पहले आईपीएल के रिटेंशन के फुल ड्रामे का आनंद लेने से पहले इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।
कब है आईपीएल रिटेंशन 2025 की आखिरी तारीख (IPL 2025 retentions Deadline)
आईपीएल रिटेंशन 2025 की डेडलाइन 31 अक्टूबर, गुरुवार शाम 5 बजे तक है।
टीवी पर कहां देखें आईपीएल रिटेंशन कार्यक्रम (IPL 2025 Retentions on TV)
आईपीएल रिटेंशन का कार्यक्रम टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स-18 (Sports 18)चैनल पर देख सकते हैं। टीवी पर रिटेंशन का यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा।
कहां देखें आईपीएल रिटेंशन की लाइव स्ट्रीमिंग (IPL 2025 Retentions live Streaming)
आईपीएल रिटेंशन कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। जियो सिनेपा पर इसकी शुरुआत 31 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे से हो जाएगी।
