IPL 2025 Retention Rules: इंडियन प्रींमियर लीग 2025 के रिटेंशन के नियमों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल आईपीएल के नियम घोषित कर दिए गए हैं। आईपीएल ऑक्शन में कई नियम बदल गए हैं। आईपीएल 2025 से पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी कुल छह खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।इन 6 प्लेयर्स में 5 रिटेन हो सकते हैं और एक आरटीएम हो सकता है। या फिर आरटीएम और रिटेन मिलाकर किसी भी तरह 6 हो सकता है।
आईपीएल ऑक्शन
इसके अलावा आरटीएम कार्ड 2018 के बाद पहली बार वापस आ रहा है। नीलामी की राशि बढ़ाकर 120 करोड़ रुपये कर दी गई है। लेकिन अगर कोई फ्रेंचाइजी मेगा-नीलामी से पहले पांच खिलाड़ियों को रिटेन करना चाहती है तो उसे 75 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम चुकानी होगी। इसके अलावा इम्पैक्ट प्लेयर रुल भी रहने वाला है।
आईपीएल छोड़ने वाले खिलाड़ियों की अब खैर नहीं
इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में बिकने के बाद कई खिलाड़ी अंतिम समय पर टीम का साथ छोड़ देते हैं। ऐसे में फ्रेंचाइज को बड़ा नुकसान हो जाता है। इसी को रोकने के लिए आईपीएल ने अब ऐसे प्लेयर्स पर 2 साल का बैन का ऐलान कर दिया है।
