RCB Squad 2025: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की पूरी टीम और खिलाड़ियों के नाम यहां देखें

IPL 2025 RCB Full Squad Royal Challengers Bengaluru Players List For Indian Premier League: IPL 2025 RCB Full Squad: आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मैनेजमेंट ने एक मजबूत स्क्वॉर्ड तैयार कर लिया है। फ्रेंचाइजी ने इस बार कई दमदार खिलाड़ियों को शामिल किया है जो कि कभी भी मैच पलट सकते हैं। आइए जानते हैं कैसी दिखती है पूरी टीम

IPL 2025 RCB (Royal Challengers Bengaluru) Full Squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक मजबूत टीम खड़ी कर दी है। इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम नए कप्तान के साथ उतर रही है। टीम ने जहां युवा सितारे रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को कप्तान बनाया है वहीं दूसरी ओर टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) जैसे दिग्गज मार्गदर्शन के लिए मौजूद हैं। फ्रेंचाइजी में पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताने के साथ कई नए खिलाड़ियों पर भी बोली लगाई। पिछले सीजन में आरसीबी फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में उतरी थी। टीम ने दमदार कमबैक करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई थी हालांकि एलिमिनेटर में हार गई थी।

RCB IPL 2025 Full squad

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का पूरा स्क्वॉड

आईपीएल ऑक्शन से पहले आरसीबी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था और उनके पर्स में 83 करोड़ रुपये थे।वे पंजाब किंग्स के बाद नीलामी में दूसरी सबसे बड़ी राशि के साथ उतरे थे और टीम ने इसका भरपूर फायदा भी उठाया। RCB ने ऑक्शन से पहले विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया, जिससे वह आईपीएल इतिहास में 20 करोड़ रुपये से अधिक पाने वाले पहले भारतीय बन गए। ऐसी खबरें हैं कि कोहली को अगले सीजन से RCB का कप्तान भी बनाया जा सकता है। फ्रैंचाइज़ी ने रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपये और अनकैप्ड यश दयाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।

End of Feed