IPL 2025 Mega Auction: ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर

Rishabh Pant Most Expensive Player of IPL History: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इतिहास रच दिया है और लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड आधे घंटे भी नहीं टिक सका। लखनऊ ने पंत को अपनी टीम में शामिल किया है।

Rishabh Pant Sold to Luckonow Super Giants: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में हो रही नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने 27 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। ऐसे में पंत नीलामी में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज और मार्की प्लेयर के टैग के साथ उतरे थे। उन्हें नीलामी में बेस प्राइज की तुलना में 13.50 गुना राशि मिली और उन्होंने आईपीएल में नया इतिहास रच दिया। श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये में नीलाम होकर आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने थे लेकिन उनका रिकॉर्ड आधे घंटे भी नहीं टिक सका और पंत 27 करोड़ की कीमत के साथ आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन गए।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत

पंत को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी भिड़ंत हुई। 21 करोड़ रुपये में लखनऊ ने सबसे बड़ी बोली लगाई इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स को आरटीएम कार्ड इस्तेमाल करने को कहा गया लेकिन लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये की आखिरी बोली लगाकर पंत को अपने साथ जोड़ लिया।

End of Feed