IPL 2025 Mega Auction: 234 के स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले प्लेयर के लिए दिल्ली ने किया आरटीएम कार्ड का उपयोग

Jake Fraser-Mcgurk: आईपीएल 2024 में 234 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाली 22 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को वापस अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने अपने एकमात्र आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया। जानिए कौन है वो खिलाड़ी?

Jake Fraser-Mcgurk दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने नीलामी के दौरान एक 22 साल के बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैगर्क को अपनी टीम में शामिल करने के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया। पंजाब किंग्स की टीम ने नीलामी के दौरान मेगर्क को अपने दल में शामिल करने की पुरजोर कोशिश की लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ के बेस प्राइज वाले मैगर्क को 9 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। नीलामी के दौरान 5.5 करोड़ में पंजाब किंग्स ने मैगर्क को खरीदने के लिए अधिकतम बोली लगाई थी। ऐसे में पंजाब ने आधिकतम 8 करोड़ की बोली लगाने की बात कही। जिसकी बराबरी दिल्ली कैपिटल्स ने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके कर दी।

Jake Fraser-Mcgurk

जैक फ्रेजर मैगर्क

आईपीएल 2024 में 234 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे रन

22 वर्षीय मैगर्क को पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उन्होंने पहले ही सीजन में 9 मैच में आतिशी अंदाज में 36.67 के औसत और 234.04 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए थे। इनमें से दो अर्धशतक दिल्ली कैपिटल्स के इतिहास में उसकी टीम के लिए सबसे तेज थे। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम किसी भी सूरत में प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी को अपनी टीम से नहीं जाने देना चाहती थी। इसलिए उसने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल मैगर्क जैसे युवा खिलाड़ी के लिए किया।

End of Feed