IPL 2026: आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले हुआ पहला ट्रेड, लखनऊ से इस टीम में पहुंचे लॉर्ड ठाकुर

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए रिटेंशन के ऐलान से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने एक खिलाड़ी को मुंबई ट्रांसफर कर दिया है। जानिए कौन है वो खिलाड़ी और कितने में हुई डील?

मुंबई: आईपीएल 2026 के लिए रिटेंशन के ऐलान से पहले पहले ट्रांसफर पर आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले सीजन खेलने वाले ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड के बाद यह फैसला हुआ है। मुंबई के ऑलराउंडर शार्दुल को आईपीएल के 18वें सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में मोहसिन खान के इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में नए सीजन के आगाज से पहले मुंबई रणजी टीम के कप्तान शार्दुल को मुंबई इंडियन्स ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है।

Shardul Thakur

शार्दुल ठाकुर (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

ऐसा रहा शार्दुल का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में शार्दुल ठाकुर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 10 मैच खेले इस दौरान उन्होंने 28.85 की औसत और 11.03 की इकोनॉमी के साथ कुल 13 विकेट अपने नाम किए। 34 रन देकर 4 विकेट सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। शार्दुल सीजन में बतौर बल्लेबाज नाकाम रहे थे। उन्होंने 10 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 18 रन 6 के औसत से बनाए। 12 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Feed