Yuvraj Singh on Rohit Sharma Captaincy: 'मैं उन्हें एक और..' रोहित के सपोर्ट में उतरे युवराज, हार्दिक को अचानक कप्तान बनाने पर उठाए सवाल

Yuvraj Singh on Rohit Sharma captaincy removal: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चैंपियन खिलाड़ी युवराज सिंह ने रोहित शर्मा को अचानक मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाए जाने पर अपने विचार दिए हैं। पूर्व क्रिकेटर ने रोहित का सपोर्ट किया है और बताया है कि वे अगर टीम मैनेजमेंट होते तो क्या करते।

Yuvraj Singh on Rohit Sharma captaincy removal: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान को बदल दिया है। टीम ने दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा की जगह गुजरात टाइटंस से ट्रेड किए गए हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी है। रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने के फैसले से क्रिकेट जगत बंटा हुआ है, कई लोगों ने इसे खराब कदम बताया, जबकि अन्य ने इसका समर्थन करते हुए कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला सही था।

Yuvraj Singh Rohit Sharma Hardik Pandya

युवराज सिंह, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या (फोटो- IPL/BCCI/X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी मुंबई इंडियंस की कप्तानी के चेंज पर अपने विचार प्रस्तुत किए और कहा कि एमआई को आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाए रखना चाहिए था, जबकि हार्दिक पंड्या को डिप्टी कप्तान बनाना चाहिए था।

End of Feed