RR vs PBKS : राजस्थान और पंजाब के रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 15, 2024, 10:44 AM IST

Aaj ka match kaun jitega RR vs PBKS : आईपीएल के 65वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं कि आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स में कौन जीतेगा, किसका पलड़ा है भारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स।
  • गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में होगा मुकाबला।
  • राजस्थान का पंजाब के खिलाफ जीत प्रतिशत ज्यादा।

RR vs PBKS, Rajasthan Royals vs Punjab Kings Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इस मैदान पर इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला राजस्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर इस मुकाबले में टीम जीत हासिल कर लेती है तो क्वालीफाई कर लेगी। वहीं, पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

RR vs PBKS, RR vs PBKS  predictions, RR vs PBKS  final win prediction, RR vs PBKS  IPL match winning Prediction, Winning prediction of RR vs PBKS  Today, RR vs PBKS  Today Match predictions, prediction of RR vs PBKS  Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

संजू सैमसन और शिखर धवन। (फोटो- IPL/BCCI)

टेबल में पंजाब से आगे राजस्थान

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में राजस्थान रॉयल्स की टीम का दबदबा है। टीम को 12 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत और सिर्फ 4 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 16 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है। वहीं, पंजाब किंग्स का मौजूदा सीजन कुछ खास नहीं रहा। टीम को 12 मैचों में से सिर्फ 4 मुकाबले में जीत और 8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 8 अंक के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, राजस्थान का पंजाब के खिलाफ जीत प्रतिशत ज्यादा है। राजस्थान का जीत प्रतिशत 57% है, जबकि पंजाब का जीत प्रतिशत 43% है।

End of Feed