LSG vs GT: लखनऊ बनाम गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला आज, जानिए कौन जीतेगा मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 7, 2024, 03:13 PM IST

Aaj ka match kaun jitega LSG vs GT: आईपीएल के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस।
  • लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा मैच।
  • एक बार फिर गुजरात टाइटंस मार सकती है बाजी।

LSG vs GT, Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 21वें मुकाबले में दो नई टीमें आमने-सामने होंगी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। इस मुकाबले में लखनऊ टीम होम ग्राउंड का फायदा उठा सकती है और गुजरात के खिलाफ पहली जीत हासिल कर सकती है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ की नजर जीत हैट्रिक पर है, जबकि गुजरात हार पर ब्रेक लगाना चाहेगी। लखनऊ ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु को पटखनी दी थी, जबकि गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में हराया था।

LSG vs GT Match, LSG vs GT predictions, LSG vs GT final win prediction, LSG vs GT IPL match winning Prediction, Winning prediction of LSG vs GT Today, LSG vs GT Today Match predictions, prediction of LSG vs GT Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

केएल राहुल बनाम शुभमन गिल। (फोटो- IPL/BCCI)

दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में

आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ फॉर्म में चल रहे हैं। लखनऊ की टीम ने 3 मैचों में से दो में जीत हासिल की है और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुजरात टाइटंस के प्रदर्शन पर नजर डालें तो टीम ने अभी तक कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें जीत और हार का प्रतिशत बराबर है। टीम को 2 मैचों में जीत मिली है और इतने ही मुकाबले में हार का सामना भी करना पड़ा है। लखनऊ की टीम 2 जीत और 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है। गुजरात की टीम 2 जीत और 4 अंक के साथ टेबल में सातवें नंबर पर हैं। वहीं, गुगल के मुताबिक, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात का पलड़ा भारी है। गुजरात का जीत प्रतिशत 52% है, जबकि केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ का जीत प्रतिशत 48% है।

End of Feed