KKR vs RCB: कोलकाता और बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले, यहां देखें कौन जीतेगा आज का मैच

Aaj ka match kaun jitega kkr vs rcb: आईपीएल का 36वां मुकाबला आरसीबी बनाम केकेआर होने वाला है। यह मुकाबला ईडेन गार्डन्स के मैदान पर खेला जाएगा। आरसीबी के लिए यह मुकाबला करो या मरो वाला है क्योंकि एक हार उसके आगे का सफर रोक देगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता और बेंगलुरु का मुकाबला
  • मैच से पहले जानें क्या कहता है विनिंग प्रीडिक्शन
  • आरसीबी को हर हाल में दर्ज करनी होगी जीत

KKR vs RCB, Kolkata Knight Riders vs Royal Challengers Bengaluru Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग का 36वां मुकाबला कोलकाता और बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के होम ग्राउंड ईडेन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीम पिछला मुकाबला हार चुकी है। केकेआर को जहां राजस्थान के हाथों हार मिली थी तो वहीं आरसीबी की टीम लगातार 5 मुकाबला हार चुकी है। टीम 2 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है जबकि केकेआर 8 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। केकेआर का प्लेऑफ में जाना लगभग तय है, लेकिन आरसीबी के लिए एक और हार उसका सपना तोड़ सकती है।

kkr vs rcb aaj ka match kaun jitega

कोलकाता बनाम बेंगलुरु (साभार-IPL)

हेड टू हेड में कोलकाता का पलड़ा भारी

हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो कोलकाता नाईट राइडर्स का पलड़ा भारी रहा है। अब तक दोनों टीम 33 बार एक दूसरे से भिड़ चुकी है, जिसमें से 19 मुकाबला कोलकाता के नाम रहा है। 33 में से केवल 14 मैच आरसीबी के हिस्से आई है। कोलकाता के खिलाफ आरसीबी का हाईएस्ट स्कोर 213 और लोएस्ट स्कोर 49 रन है, वहीं दूसरी तरफ आरसीबी के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 222 रन और लोएस्ट स्कोर 84 रन है।

End of Feed