IPL 2024 Today Match, RR vs LSG Preview: मैच राजस्थान और लखनऊ के बीच, जानिए इस मुकाबले की सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 30, 2024, 03:27 PM IST

RR vs LSG Match Preview- IPL 2024, Match 4, Match in Hindi: आईपीएल 2024 में आज दो मैच खेले जाने वाले हैं। इसमें पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन जयपुर स्थित सवाईं मानसिंह स्टेडियम में किया जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी खास व जरूरी बातें।

Aaj Ka IPL Match, RR vs LSG Preview: लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजर टिकी रहेगी।राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम चार टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ का कप्तान न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। लखनऊ की टीम उनकी अगुवाई में पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी।

RR vs LSG Preview.

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं लेकिन विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं और वह भी शुरू से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

End of Feed