IPL 2024 Today Match, PBKS vs DC Preview: आज पहला मैच पंजाब और दिल्ली के बीच, जानिए इस मुकाबले की सभी खास बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 23, 2024, 06:00 AM IST

IPL 2024 Today's Match, PBKS vs DC Preview: आईपीएल 2024 में आज दो मैच हैं। पहला मैच 3.30 बजे से पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुल्लांपुर में बने नए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी खास व जरूरी बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में सुपर शनिवार को दो मैच
  • आज का पहला मैच पंजाब और दिल्ली के बीच
  • मुल्लांपुर के नए मैदान पर होगा मुकाबला

Aaj Ka IPL Match, PBKS vs DC Preview: पिछले सत्र के खराब प्रदर्शन को भुलाकर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के नये सत्र में शनिवार को जब आमने सामने होंगे तो सभी की नजरें महीनों बाद मैदान पर लौट रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत पर टिकी होंगी।

IPL 2024, PBKS vs DC Match Preview Today

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रिव्यू

दिसंबर 2022 में भयावह कार दुर्घटना में बाल बाल बचे पंत ने क्रिकेट के लिये अपने जुनून के दम पर समय से पहले रिकवरी कर ली है । उन्हें बतौर बल्लेबाज विकेटकीपर खेलने की अनुमति मिल गई है और वह कप्तानी का दारोमदार भी संभालेंगे । उन्होंने डेविड वॉर्नर से कमान संभाली है जिनकी कप्तानी में दिल्ली पिछले साल 10 टीमों में नौवे स्थान पर रही थी।

End of Feed