IPL 2024: SRH vs CSK Match Preview: सनराइजर्स हैदराबाद से होगी चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर, जानिए मैच से जुड़ी खास बातें

SRH vs CSK Match Preview: शुक्रवार (5 अप्रेल 2024) को इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के 18वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाली है। मैच का आयोजन हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाने वाला है। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी सभी अहम बातें और इस मैच में किस टीम के हाथ लग सकती है बाजी।

IPL 2024 SRH vs CSK Preview: फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मुस्ताफिजूर रहमान के बिना चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से खेलेगी जो अपना दिन होने पर किसी भी आक्रमण की बखिया उधेड़ने में सक्षम है ।दिल्ली कैपिटल्स से पिछले मैच में पराजय झेलने के बाद चेन्नई टीम जीत की राह पर लौटने उतरेगी । इतने लंबे टूर्नामेंट में प्रदर्शन में उतार चढाव आना लाजमी है और चेन्नई के कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में मिली हार के बाद यही कहा था।

SRH vs CSK Preview.

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

क्रिकेटप्रेमी महेंद्र सिंह धोनी को आठवें नंबर से ऊपर बल्लेबाजी करते देखना चाहते थे ।उन्होंने पिछले मैच में अपना पुराना फिनिशिर फॉर्म दिखाते हुए 16 गेंद में 37 रन बनाये थे । वैसे उनके ऊपर आने की संभावना कम ही है क्योंकि वह शिवम दुबे और समीर रिजवी को फिनिशर की भूमिका निभाते देखना चाहते हैं।

End of Feed