IPL 2024, RCB vs CSK Pitch Report, Weather: आज बैंगलोर-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट और बेंगलुरू के मौसम का ताजा हाल

IPL 2024, RCB vs CSK Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (18 May 2024) आईपीएल में टूर्नामेंट का सबसे अहम व रोमांचक मैच खेला जाना है। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत होगी। मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जो हारा वो टूर्नामेंट से बाहर होगा और विजेता टीम प्लेऑफ में जाएगी। आइए जानते हैं बैंगलोर-चेन्नई मैच की पिच रिपोर्ट और बेंगलुरू के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज होगा आईपीएल 2024 का बड़ा मुकाबला
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने चेन्नई सुपर किंग्स
  • मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024, RCB (Royal Challengers Bangalore) vs CSK (Chennai Super Kings) Pitch Report And Bengaluru Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण का सबसे रोमांचक मुकाबला आज खेला जाएगा। आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें। इस मुकाबले को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित किया जाना है। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें अंक तालिका में बचे चौथे स्थान के लिए टक्कर लेंगी, प्लेऑफ की टॉप तीन टीमें तय हो चुकी हैं, अब आज का मुकाबला जो जीता वो प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगा। मुकाबले में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अगुवाई करेंगें फाफ डुप्लेसी (Faf du Plessis)। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad), जिनके ऊपर आज बड़ी जिम्मेदारी होगी।

RCB vs CSK Pitch Report, Bengaluru Weather Forecast Today IPL Match

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर-चेन्नई सुपर किंग्स पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मेहमान चेन्नई सुपर किंग्स टीम के बीच होने वाले मैच में सभी फैंस की नजरें दो खिलाड़ियों पर टिकी होंगी और वो हैं दोनों टीमों के पूर्व कप्तान। आरसीबी के विराट कोहली (Virat Kohli) और सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni)। दरअसल, ये तय माना जा रहा है कि ये सीजन धोनी का आखिरी आईपीएल है और ऐसे में आज का मैच कोई भी जीते लेकिन ये दो भारतीय महारथी आखिरी बार मैदान पर एक साथ खेलते नजर आएंगे।

End of Feed