IPL 2024, RR vs LSG IPL 2024 Match Preview: आईपीएल 2024 के चौथे मुकाबले में होगी लखनऊ की राजस्थान से भिड़ंत, जानिए मैच से जुड़ी अहम बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2024, 12:30 PM IST

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के तीसरे दिन और चौथे मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। जानिए इस मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें?

RR vs LSG IPL 2024 Match Preview in Hindi: लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजर टिकी रहेंगी। राहुल चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम चार टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। लखनऊ का कप्तान न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा। लखनऊ की टीम उनकी अगुवाई में पिछले दो सत्र में प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही थी। आईपीएल के शुरुआती चरण में राहुल विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल सकते हैं लेकिन विकेटकीपिंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने से उनकी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ने जगह बनाने की संभावना बढ़ जाएगी।

RR vs LSG, IPL 2024 Match Preview

राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, आईपीएल 2024 मैच प्रीव्यू (साभार IPL/BCCI)

पिछले सीजन पांचवें स्थान पर रहा था राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के दावेदार हैं और वह भी शुरू से अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। रॉयल्स की टीम 2022 में फाइनल में पहुंची थी जहां उसे गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले सत्र में भी उसने शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन आखिर में पांचवें स्थान पर रही थी।

End of Feed