IPL Opening Ceremony: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो गई है। इस मेगा टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी समाप्त हो गई है। इस कार्यक्रम की शुरुआत बॉलीवुड सेलिब्रिटी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने की। दोनों एक साथ मिलकर देशभक्ति के गीतों पर शानदार तरीके से परफॉर्म किया। अक्षय ने स्टंट मारकर हेलीकॉप्टर से लटककर एंट्री की। वहीं बाद में टाइगर श्रॉफ ने भी बाइक पर स्टंट किया। दोनों बॉलीवुड डांसर की परफॉर्मेंस के बाद सोनु निगम, एआर रहमान, निती मोहन जैसे सिंगरों ने सूरों से समां बांधा।
आईपीएल ओपनिंस सेरेमनी (फोटो- Jio cinema)
