KKR vs SRH Dream11, Playing 11 Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइडर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, ऐसी हो सकती है कोलकाता vs हैदराबाद ड्रीम 11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 23, 2024, 05:32 PM IST

KKR vs SRH Dream11 Prediction in Hindi, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Playing 11: आईपीएल के 17वें सीजन के दूसरे दिन के दूसरे मुकाबले में दोबार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की खिताब विजेता सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना होगा। इस मुकाबले से पहले देखें दोनों टीमों की परफेक्ट प्लेइंग-11।

Today IPL Match Prediction Dream 11, KKR vs SRH: आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में आज कोलकाता के इडेन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमों का ये सीजन का पहला मुकाबला है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ एक बार आईपीएल की ट्रॉफी लगी है। दोनों ही टीमें लंबे समय से खिताबी जीत का इंतजार कर रही है। हैदराबाद ने तो इस बार खिताब जीतने के लिए लकी कप्तान पैट कमिंस के हाथों में टीम की कमान सौंपी है जिसने ऑस्ट्रेलिया को 6 महीने में दो फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब जिताने वाले कप्तान गौतम गंभीर को टीम से बतौर मेंटोर जोड़ा है। दोनों ही टीमें शनिवार रात खेले जाने वाले मुकाबले में जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की मैच में संभावित प्लेइंग इलेवन और प्रशंसकों के लिए सबसे बेहतरीन ड्रीम-11 टीम?

KKR vs SRH Dream 11 Prediction IPL 2024

केकेआर बनाम हैदराबाद ड्रीम 11 संभावित प्लेइंग-11 (साभार IPL/BCCI)

ऐसी रही है दोनों के बीच अबतक भिड़ंत(SRH vs KKR Head to Head)

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अबतक कुल 25 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से कोलकाता को 16 मैच में और हैदराबाद को 9 मुकाबलों में जीत मिली। ऐसे में आंकड़ों में कोलकाता का पलड़ा एक बार फिर भारी नजर आ रहा है लेकिन हार जीत का फैसला तो मैदान में ही होगा।

End of Feed