IPL 2024, GT vs PBKS Pitch Report, Weather: गुजरात-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 4, 2024, 11:22 AM IST

IPL 2024, GT vs PBKS Pitch Report And Narendra Modi Stadium Ahmedabad Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (4 April 2024) आईपीएल के 17वें संस्करण में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आइए जानते हैं आज के इस आईपीएल मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा अहमदाबाद के मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज का मैच
  • गुजरात टाइटंस के सामने होगी पंजाब किंग्स की टीम
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

IPL 2024, GT (Gujarat Titans) vs PBKS (Punjab Kings) Pitch Report And Ahmedabad Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) में आज टूर्नामेंट का 17वां मैच खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात टाइटंस की टक्कर पंजाब किंग्स से होगी। मुकाबला गुजरात टाइटंस के घर यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। ऐसे में गुजरात का पलड़ा जरूर भारी रहेगा। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक गुजरात की टीम पंजाब से बस एक कदम आगे है। आज के मैच में गुजरात टाइटंस की अगुवाई करेंगे युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill), वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की जिम्मेदारी उनके अनुभवी कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के कंधों पर होगी जिनसे अब भी एक बड़ी पारी का इंतजार है।

IPL 2024, GT vs PBKS Pitch Report

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स पिच रिपोर्ट

आज होने वाले आईपीएल 2024 के मैच में दो स्टार्स से सजी गुजरात और पंजाब की टीमें आमने-सामने होंगी। गुजरात टाइटंस सिर्फ दो साल पुरानी टीम है और अपना तीसरा सीजन खेल रही है। आइए एक बार इन दोनों टीमों के बीच अब तक जितने मैच हुए हैं उनके आंकड़ों पर नजर डाल लेते हैं। गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में तीन मैच खेले जा चुके हैं। इन तीन मुकाबलों में दो मैच गुजरात टीम ने अपने नाम किए जब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) उनकी टीम के कप्तान हुआ करते थे। वहीं पंजाब किंग्स को सिर्फ एक मैच में जीत मिली। आइए अब जानते हैं कि आज के मैच में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और आज कैसा है अहमदाबाद का मौसम।

End of Feed