IPL 2024, DC vs SRH Pitch Report, Weather: दिल्ली-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 20, 2024, 08:00 AM IST

IPL 2024, DC vs SRH Pitch Report And Arun Jaitley Stadium Delhi Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (20 April 2024) इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच टक्कर होने जा रही है। इस मुकाबले का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं कि मौजूदा सीजन में पहली बार दिल्ली के मैदान पर होने जा रहे मैच की पिच रिपोर्ट कैसी होगी और आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मैच
  • दिल्ली कैपिटल्स मौजूदा सीजन में अपने घर पर पहला मैच खेलेगी
  • मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर होगा

IPL 2024, DC (Delhi Capitals) vs SRH (Sunrisers Hyderabad) Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच आयोजित होगा। इस मैच की खास बात ये है कि दिल्ली कैपिटल्स लंबे समय बाद इस सीजन में पहली बार अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी। वहीं दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की भी घर वापसी होगी जो बहुत लंबे इंतजार के बाद अपने होम ग्राउंड दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेलने उतरेंगे। आज के मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत होंगे, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कमान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में रहेगी।

IPL 2024, DC vs SRH Pitch Report

दिल्ली कैपिटल्स-सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2024 में आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले जान लेते हैं कि अब तक मौजूदा टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों का सफर कैसा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो उन्होंने अब तक इस सीजन में 7 मैच खेले हैं जिसमें 3 मैचों में उन्हें जीत मिली जबकि 4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 मैचों में 4 मैच जीते हैं और 2 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम 6 अंक लेकर अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में छठे पायदान पर है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। अब बताते हैं कि आज जब दिल्ली और हैदराबाद की टीमें टकराएंगी तो पिच कैसी होगी और आज कैसी होगी दिल्ली के मौसम की स्थिति।

End of Feed