Top 5 Players DC vs CSK, Today Match,Dream11 Game Changer: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 13वें मकाबले में आज ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स और रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच विशाखापट्टनम में भिड़ंत होने जा रही है। डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी रही है और वो लगातार दो मैच में जीत दर्ज करके अंक तालिका में टॉप पर चल रही है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने शुरुआती दो मैच में हार के बाद नौवें पायदान पर है उसे अपने पहले होम गेम में पहली जीत की शुरुआत है। ऐसे में आइए जानते हैं दिल्ली और चेन्नई के बीच भिड़ंत के दौरान किन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी नजर हो सकते है गेम चेंजर?
रचिन रवींद्र और रुतुराज गायकवाड़(साभार IPL/BCCI)
रचिन रवींद्र(Rachin Ravindra): चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे कीवी प्लेयर रचिन रवींद्र पर इस मुकाबले में नजर रहेगी। रचिन ने सीजन के पहले मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 37 और दूसरे मुकाबले में 46 रन बनाए हैं। दो मैच में उन्होंने रचिन ने 41.50 के औसत और 237.14 के स्ट्राइक रेट से 83 रन बनाए हैं। ऐसे ही प्रदर्शन की आशा उनसे एक बार फिर दिल्ली के खिलाफ मैच में भी है।
