CSK Vs RCB, Chennai Weather Today: ओपनिंग मैच में क्या बारिश डालेगी खलल? देखें एमए चिदंबरम स्टेडियम हर घंटे का वेदर अपडेट

IPL CSK VS RCB Chennai, M A Chidambaram Stadium Weather Today Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि क्या इस ओपनिंग मैच में बारिश का साया मंडराने वाला है कि नहीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के बीच मैच आज
  • चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा मैच
  • मैच के दौरान आसमान के साफ रहने की उम्मीद

IPL Chennai Weather Today, M A Chidambaram Stadium CSK Vs RCB IPL Today Match: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) की टीम एक दूसरे से भिड़ने वाली है। चेन्नई का प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम इसकी मेजबानी करने को तैयार है।

IPL 2024 CSK vs RCB Weather.

सीएसके बनाम आरसीबी वेदर अपडेट

शुक्रवार को चेन्नई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ओपनिंग मैच का पूरा रोमांद देखे जाने की उम्मीद है। यदि मौसम का पूर्वानुमान सही है, तो एमए चिदम्बरम स्टेडियम में फैंस को बिना रुकावट के एक ब्लॉकबस्टर मैच का आनंद उठाने का मौका मिलेगा।

End of Feed