Today in IPL 2023, PBKS vs GT Preview: आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की होगी भिड़ंत, इस मुकाबले के बारे में सब कुछ जानिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 13, 2023, 02:49 PM IST

Today's IPL Match, 13 April 2023, PBKS vs GT, Punjab Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला मोहाली के मैदान पर पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत की पटरी पर लौटने का प्रयास करेंगी क्योंकि दोनों ही टीमों ने अपना पिछला मुकाबला गंवाया है। ऐसे में दोनों के लिए चुनौती बड़ी होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज (13 अप्रैल)
  • पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस
  • लियाम लिविंगस्टोन की वापसी

IPL 2023, PBKS vs GT Preview: पिछले मैच में आखिरी ओवर में रिंकू सिंह के पांच छक्कों से अप्रत्याशित हार झेलने वाली गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस उस रात को बुरे सपने की तरह भुलाकर पंजाब किंग्स के खिलाफ बृहस्पतिवार को आईपीएल के मैच में जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी । कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में गुजरात के लिये कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने हैट्रिक ली, साइ सुदर्शन और विजय शंकर ने उम्दा पारियां खेली लेकिन रिंकू के बल्ले से निकले तूफान में सब बह गया ।

IPL 2023 PBKS vs GT Match Preview

पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच प्रिव्यू

रिंकू ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को चमत्कारिक जीत दिलाई । यह हार लंबे समय तक गुजरात को याद रहेगी लेकिन अब उसे अगले मैच पर फोकस करना होगा । तीन मैचों में चार अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज गुजरात को आत्मविश्वास से भरी पंजाब के खिलाफ शानदार खेल दिखाना होगा।

End of Feed