Today in IPL 2023, DC vs KKR Preview: आज आईपीएल में दूसरा मैच दिल्ली और कोलकाता के बीच, मेजबान के लिए 'करो या मरो' का मुकाबला

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2023, 07:00 AM IST

Today Match in IPL 2023, DC vs KKR Match Preview: आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2023) में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होगी। पांच में से सभी 5 मुकाबले हार चुकी दिल्ली की टीम के लिए ये करो या मरो का मैच होगा। जानिए इस मैच से जुड़ी सभी खास बातें।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में आज की दूसरी भिड़ंत
  • शाम 7.30 बजे खेला जाएगा दूसरा मैच
  • दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने

IPL 2023 Today match, DC vs KKR Preview: खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के ‘करो या मरो’ के मुकाबले में बृहस्पतिवार को हर हालत में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराना होगा और पिछले सत्र में टीम के स्टार रहे पृथ्वी साव पर गाज गिर सकती है। इस सत्र में पांच मैचों में साव 34 रन ही बना सके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 15 रन रहा है । इससे उनके टीम से बाहर किये जाने की आशंका प्रबल है।

IPL 2023 DC vs KKR Preview

दिल्ली कैपिटल्स-कोलकाता नाइट राइडर्स प्रिव्यू (BCCI/IPL)

दिल्ली इस सत्र में अभी तक पांचों मैच गंवा चुकी है जिससे केकेआर के खिलाफ मैच में शीर्षक्रम में बदलाव देखने को मिल सकते हैं । विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में आजमाये गए सरफराज खान को पावरप्ले के ओवरों के लिये विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है जबकि दूसरा विकल्प अनुभवी मनीष पांडे को ऊपर भेजने का हो सकता है ।

End of Feed