विराट कोहली के धमाकेदार शतक ने किया ढेर, तो SRH के कोच ब्रायन लारा ने कुछ ऐसा कहा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 19, 2023, 02:44 PM IST

IPL 2023, SRH vs RCB, Brian Lara on Virat Kohli: आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने स्वीकार किया कि विराट कोहली ने उनकी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन उन्होंने कहा कि यह बता पाना मुश्किल है कि उनकी टीम घरेलू मैदान पर सात में से छह मैच क्यों हारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 में विराट कोहली का पहला शतक
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
  • हार के बाद SRH कोच ब्रायन लारा दिखे बेहद निराश

IPL 2023, Brian Lara on Virat Kohli: सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने स्वीकार किया कि विराट कोहली ने उनकी टीम के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन उन्होंने कहा कि यह बता पाना मुश्किल है कि उनकी टीम घरेलू मैदान पर सात में से छह मैच क्यों हारी जिससे कि उसकी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना भी समाप्त हो गई।

IPL 2023, Brian Lara praises Virat Kohli after SRH beat RCB

ब्रायन लारा

टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन के शानदार शतक की मदद से पांच विकेट पर 186 रन का अच्छा स्कोर बनाया।लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान कोहली की 63 गेंदों पर 100 रन की पारी और कप्तान फाफ डुप्लेसी (71) के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 172 रन की साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आठ विकेट से जीत दर्ज करके क्लासेन के प्रयासों पर पानी फेर दिया।

End of Feed