अहमदाबाद: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज शुभमन गिल का साल 2023 में बल्ले से धमाल बदस्तूर जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वनडे,टेस्ट और टी20 में कमाल करने के बाद अब आईपीएल के सोलहवें सीजन में भी बल्ले से रन उगल रहे हैं। सीजन के शुरुआती चार मैचों में 63, 14, 39 और 67 रन की पारी खेलने वाले गिल 34 गेंद पर 45 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर जोस बटलर के हाथों लपके गए।
शुभमन गिल( साभार IPL/BCCI)
टी20 में तीन हजारी बने गिल
भले ही गिल मौजूदा आईपीएल सीजन में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा करने से 5 रन के अंतर से चूक गए लेकिन इल पारी के दौरान गिल ने टी20 करियर में तीन हजार रन भी पूरे कर लिए। पिछले मैच में गिल ने आईपीएल में दो हजार रन पूरे किए थे अब उनके खाते में टी20 फॉर्मेट में 3 हजार रन दर्ज हो गए हैं। ये उपलब्धि उन्होंने 106वां टी20 मैच खेलते हुए हासिल की।
ऐसा है शुभमन गिल का टी20 रिकॉर्ड
गिल ने अबतक खेले 106 टी20 मैच की 103 पारियों में 16 बार नाबाद रहते हुए 3007 रन 34.56 के औसत और लगभग 130 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 19 अर्धशतक जड़े हैं। नाबाद 126 रन उनका टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
