IPL 2023 Fastest Fifty: शार्दुल ठाकुर ने की ऐसी बैटिंग, सबसे तेज पचासे की हुई बराबरी

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 6, 2023, 10:18 PM IST

IPL 2023 Fastest Fifty: कोलकाता में शार्दुल ठाकुर की अद्भुत बल्लेबाजी देखने को मिली। जब कोलकाता की टीम 89 रन के स्कोर पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी, तब शार्दुल ठाकुर ने 68 रन की पारी खेल कर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। उन्होंने रिंकु सिंह के साथ शतकीय साझेदारी की।

तीन साल बाद कोलकाता के इडेन गार्डन्स में जब केकेआर की टीम आरसीबी के खिलाफ उतरी तो सबको यही उम्मीद थी कि आंद्रे रसेल का मसल पावर देखने को मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह गोल्डन डक पर कर्ण शर्मा ने आउट किया, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने फैंस को निराश नहीं किया और आईपीएल 2023 की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी कर ली।

SHARDUL THAKUR

शार्दुल ठाकुर

उन्होंने रिंकु सिंह के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए केवल 47 गेंद में 103 रन की साझेदारी कर कोलकाता की टीम को विशाल स्कोर 204 तक पहुंचा दिया। शार्दुल ने 29 गेंद में 234.48 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के की मदद से सर्वाधिक 68 रन की पारी खेली।

End of Feed