IPL 2023, RR vs GT Pitch Report, Weather: राजस्थान-गुजरात मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम की हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 5, 2023, 07:07 PM IST

IPL 2023, RR vs GT Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (5 May 2023) आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेला जाना है। आइए जानते हैं कि कैसी होगी इस मैच के लिए स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा जयपुर का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज आईपीएल 2023 का 48वां मुकाबला
  • राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा
  • मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2023, RR vs GT Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। ये इस सीजन का 48वां मैच होगा। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाने वाला ये मैच शाम 7.30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शुरू होगा। राजस्थान रॉयल्स टीम की कमान संजू सैमसन के हाथों में होगी, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करेंगे।

IPL 2023, RR vs GT Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच इससे पहले सीजन के पहले चरण में जब मुकाबला खेला गया था तब मैदान गुजरात का था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुए उस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को उन्हीं के घर में चौंकाते हुए 3 विकेट से शिकस्त दे दी थी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रनों का लक्ष्य दिया था और राजस्थान की टीम ने शिमरोन हेटमायर (नाबाद 56) के दम पर जीत हासिल कर ली थी। अब आज गुजरात टाइटंस की टीम अपने घर में मिली हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी। अब तक इस सीजन में 9 मैचों में 6 मैच जीतकर गुजरात अंक तालिका में शीर्ष पर है। जबकि राजस्थान 9 में से 5 मैच जीतकर चौथे पायदान पर है। अब जानते हैं कि आज के मुकाबले की पिच रिपोर्ट क्या कुछ कहती है और कैसा रहेगा मौसम का हाल।

End of Feed