IPL 2023: गुजरात के खिलाफ हार के बाद छलका रोहित शर्मा का दर्द, बताया-जीत की राह में कहां गए भटक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 27, 2023, 06:00 AM IST

गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने बताया उनकी टीम 234 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रास्ते से कहां भटक गई। और सीजन में उनकी टीम के लिए सबसे सकारात्मक पहलू क्या रहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा ने बताया कहां हुई गुजरात के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में चूक
  • कौन सा रहा सीजन में टीम के लिए सकारात्मक पहलू
  • सीजन का अंत तीसरे पायदान पर करने का है संतोष

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के दूसरे क्वालीफायर में मुंबई इंडियन्स को डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने शुभमन गिल की 60 गेंद में 129 रन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 233 रन की स्कोर खड़ा किया।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा(साभार IPL/BCCI)

ग्रीन और सूर्या के संभालने के बाद भटक गए रास्ता

रोहित ने क्वालीफायर में हार के बाद कहा, गुजरात ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की। आज पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन थी। हमें लगा कि उन्होंने 20-25 रन ज्यादा बना लिए हैं लेकिन हमारी जैसी बल्लेबाजी है उसे देखते हुए हम मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने बेहद सकारात्मक अंदाज में गए थे। हम बड़ी साझेदारियां नहीं कर पाए इसलिए हार का सामना करना पड़ा। कैमरन ग्रीन और सूर्यकुमार यादव ने बीच के ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम उसके बाद रास्ता भटक गए।

End of Feed