IPL 2023, RR vs RCB Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के 16वें सीजन का 60वां मुकाबला रविवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मेजबान राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। मेजबान राजस्थान की टीम अबतक खेले 12 मैच में 6 जीत और 6 हार के बाद चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं आरसीबी 11 मैच में 5 जीत और 6 हार के साथ छठे पायदान पर है। दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है। राजस्थान अगर ये मैच गंवा देती है तो उसकी प्लेऑफ की राह थोड़ी मुश्किल हो जाएगी।
वहीं दूसरी तरफ आरसीबी का हाल भी हार के बाद कुछ ऐसा ही होगा लेकिन 16 अंक और बेहतर नेट रन रेट की दोहरी चाभी से प्लेऑफ के दरवाजे खुलेंगे। ऐसे में दोनों एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने अपनी सबसे बेहतरीन प्लेइंग-11 के साथ उतरेंगी।
एक बदलाव के साथ उतर सकती है आरसीबी
आरसीबी की टीम में एक बार फिर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केदार जाधव और मोहम्मद सिराज की अदला बदली हो सकती है। इसके अलावा टीम में एक बदलाव अनुज रावत और शाहबाज अहमद के रूप में हो सकता है। बाकी सभी खिलाड़ी पिछले मैच की तरह ही टीम में रहेंगे। जोश हेजलवुड के आने से टीम का तेज गेंदबाजी आक्रमण अब और मजबूत नजर आने लगा है। टीम की टॉप ऑर्डर फॉर्म में है मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने केदार आ गए हैं। तेज गेंदबाजी में हर्षल पटेल, विजयकुमार वैशाक और मोहम्मद सिराज पहले से ही हैं। स्पिन की कमान वनिंदु हसरंगा के हाथों में है। उनका साथ शाहबाज अहमद और ग्लेन मैक्सवेल दे सकते हैं।
राजस्थान नहीं करेगी कोई बदलाव, मैकॉय रहेंगे बाहर
राजस्थान रॉयल्स को भले ही पिछले मुकाबले में जीत से पहले लगातार तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उनकी टीम फॉर्म में दिखी है। ऐसे में संजू सैमसन अपनी टीम के संयोजन में बगैर किसी बदलाव के साथ आरसीबी के खिलाफ मुकाबला करने उतरेंगे। पिछले मुकाबले में राजस्थान ने ओबेद मैकॉय को एकादश से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। यदि उन्हें एक बार फिर बाहर रखने का फैसला किया जाता है तो राजस्थान की टीम यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल में से किसी एक को केएम आसिफ के साथ इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में चुन सकते हैं। ये बदलाव पहले गेंदबाजी या बल्लेबाजी के अनुरूप होगा। इसके अलावा टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम में शायद ही कोई बड़ा बदलाव देखने को मिले। ये बदलाव केवल खिलाड़ी के चोटिल होने पर ही होगा। अन्यथा राजस्थान की टीम पिछले मैच में जीत हासिल करने वाली एकादश के साथ ही मैदान में उतरेगी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11:
संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, जो रूट, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमेयर, रविचंद्रन अश्विन, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, केएम आसिफ, युजवेंद्र चहल।
