KKR को पटखनी देने के बाद धोनी ने बताया, चोट से जूझते हुए CSK कैसे है विजय रथ पर सवार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 24, 2023, 09:00 AM IST

कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद सीएसके के आईपीएल 2023 की अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज होन के बाद एमएस धोनी ने बताया चोटों से प्रभावित होने के बाद भी कैसे है उनकी टीम विजय रथ पर सवार।

MS Dhoni, CSK: एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन के अंतर से पटखनी देकर सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में पहले पायदान पर कब्जा कर लिया। एमएस धोनी की कप्तानी में एक बार फिर सीएसके धमाकेदार प्रदर्शन अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद कर रही है। युवा खिलाड़ी टीम के लिए स्टार बनकर उभरे हैं। रविवार को केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केकेआर को 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन रन बनाने दिए और 49 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया।

MS Dhoni Chennai Super Kings , IPL 2023

चेन्नई सुपर किंग्स(साभार IPL/BCCI)

विरोधी टीम पर दबाव बनाने का मिला फायदा

जीत के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी से जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, टीम के तेज गेंदबाज शुरुआत में और स्पिनर्स बीच के ओवरों में अपना काम अच्छा तरह कर रहे हैं। विकेट अच्छा था और एक ओर बाउंड्री छोटी थी। हमे पता था कि वो आक्रामक होने की कोशिश करेंगे ऐसे में हमारे लिए विकेट झटकना अहम था और हम नई गेंद के साथ ऐसा करने में सफल रहे। हम हमेशा विरोधी टीम के ऊपर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं जिसका फायदा हमें मिला, क्योंकि यदि आप उनके बल्लेबाजी क्रम को देखें तो उनके निचले क्रम में बहुत से आतिशी बल्लेबाज हैं। इसलिए मैच तबतक खत्म नहीं होता जबतक 20 ओवर न डाल लिए जाएं। ऐसे में आप विरोधी टीम को अतिरिक्त सम्मान देने की कोशिश करते हैं। खासकर उनका बल्लेबाजी क्रम ऐसा है।

End of Feed