LSG vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: लखनऊ-बेंगलोर की ऐसी है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 1, 2023, 07:10 PM IST

LSG vs RCB Dream 11 Team Prediction, IPL 2023: आईपीएल के 43वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होने जा रहा है। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 का 43वां मुकाबला
  • लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होगी
  • दोनों टीमों के लिए जीत बहुत अहम

LSG vs RCB Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमिसर लीग के 43वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में लखनऊ की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, क्योंकि लखनऊ की टीम मौजूदा सीजन में पांचवीं बार होम ग्राउंड पर खेलने उतरेगी। इससे पहले खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को दो मैचों में जीत मिली है, जबकि दो मैचों में हार झेलनी पड़ी।

LSG vs RCB.

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर। (फोटो - IPL/BCCI)

पिछले सीजन में तीसरे नंबर पर रहने वाली लखनऊ की टीम मौजूदा सीजन में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही है। मौजूदा आईपीएल में लखनऊ को 8 मैचों में से 5 मैचों में जीत मिली है और 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं, दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम भी शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही है। बेंगलोर की टीम 8 मैचों में से 4 में जीत दर्ज की है और 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में छठे नंबर पर है। दोनों टीमों को नॉकआउट की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।

End of Feed