
LSG vs DC Highlights: लखनऊ ने किया विजयी आगाज, होम ग्राउंड पर दिल्ली को दी पटखनी
LSG vs DC Highlights: आईपीएल के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स पटखनी दी। लखनऊ ने दिल्ली को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। काइल मेयर्स ने 38 गेंदों पर दो चौके और 7 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। निकोलस पूरन ने भी 21 गेंद पर 36 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला। दिल्ली के खलील अहमद और चेतन सकारिया ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित ओवर में 9 विकेट पर 143 रन बना पाए। टीम के कप्तान डेविड वॉर्नर ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। PL 2023, LSG vs DC Live Match Streaming & Telecast: लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच IPL 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Jio Cinema App देख सकते हैं। Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals के बीच मुकाबला आप Star Sports Network के विभिन्न चैनल (Star Sports 1, Star Sports 2 Hindi, Star Sports 3) पर देख सकते हैं। जिसमें अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री के विकल्प मौजूद हैं।